देश- कल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती थी। पूरे देश ने कल उन्हें नमन किया। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर भिड़त हो गई।
समाचार एजेंसी एनआई के मुताबिक घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर की है। जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा था। इस प्रतिमा का अनावरण करने बीजेपी सांसद विजय बघेल इस प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भिलाई स्थित अटल स्मृति गार्डन पहुंचे थे।
लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो गुट हाथापाई पर उतर आए। पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया है और स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है।
Chhattisgarh | A minor clash broke out between BJP and Congress workers over the installation of a statue of Former PM Atal Bihari Vajpayee in Bhilai (25.12) pic.twitter.com/QazjHl0Fju
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 26, 2022