देश - विदेश

Weather forecast: आज उत्तर भारत में बारिश की आशंका 

 

डेस्क। Weather forecast: मौसम विभाग ने 14 अप्रैल के लिए प्रदेश के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-पानी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर प्रदेश के कई इलाकों में साफ नजर आ रहा है।

कानपुर, चुर्क, गाजीपुर, सुल्तानपुर समेत आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार को बूंदाबांदी भी हुई। वहीं लखनऊ में दोपहर बाद अचानक बादलों ने अपना डेरा बनाया और तेज हवाएं भी चलने लगीं।

Aaj Ka Rashifal 14 April 2024: इन राशि वालों को आज रहना होगा सावधान 

मौसम विभाग ने भी 14 अप्रैल के लिए प्रदेश के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-पानी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार जताए जा रहे हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की माने तो, अगले दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं।

इन इलाकों में भी येलो अलर्ट

अलीगढ़, बदायूं, बागपत, बुलंदशहर, इटावा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जालौन, हाथरस, झांसी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के इलाकों में तेज झोंकेदार हवा, मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना। आगरा, अमरोहा, बरेली, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर व आसपास बिजली गिरने की संभावना बनी हुई हैं।

जानिए महानगरों में पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें

आज यहां ओलावृष्टि की संभावना

आगरा, अलीगढ़, औरैया, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली व आसपास के इलाके में ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई हैं।

Manish Sisodia ने अदालत से की बड़ी मांग बोले, जज साहब… 

अयोध्या में दिन का तापमान पहुंचा 40 के पार

धूप का तीखापन व पारे की तेजी बरकरार है वहीं शुक्रवार को अयोध्या में पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यहां एक डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। जबकि प्रयागराज में पारा 40 से नीचे आकर 39 डिग्री दर्ज हुआ और प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में सामान्य से ऊपर भी बना हुआ है। वहीं रात का तापमान भी 17 से 24.8 डिग्री के आसपास रिकाॅर्ड भी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, पारे में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

Related Posts

1 of 664