देश - विदेश

US Strikes Against Houthis: लाल सागर में लगातार बढ़ रहा आतंक 

 

 

डेस्क। US Strikes Against Houthis: यमन के हूती विद्रोहियों का आतंक लाल सागर में लगातार चल रहा है। हूतियों के खिलाफ अमेरिका ने नए सिरे से हमले शुरू कर दिए और अमेरिकी अधिकारियों ने रॉयटर्स को यह बताया था कि अमेरिका ने बुधवार को यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर एक और हमला (US Strikes Against Houthis) कर दिया था।

Lord Ram Ayodhya: घर में राम दरबार का विशेष महत्व

टारगेट और कितनी मिसाइलें दागी गईं, इस बात की कोई जानकारी अधिकारियों ने साझा नहीं की है। आपको बता दें कि लाल सागर में हूती नवंबर महीने से लगातार जहाजों को अपना निशाना बना रहे हैं, जिसकी वजह से एशिया और यूरोप के बीच व्यापार धीमा हो गया और इस वजह से हर कोई चिंता में है।

हूतियों ने बनाया अमेरिकी जहाज को अपना निशाना

यमन के ज्यादातर हिस्सों को नियंत्रित करने वाले हूती विद्रोहियों का ये कहना है कि वे गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। इसी कड़ी में हूतियों ने पिछले हफ्ते अमेरिका और ब्रिटिश हमलों के जवाब में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने के लिए अपने हमलों के विस्तार की धमकी भी दी थी।

Iranian attack in Pakistan: जानिए क्या है विवाद का कारण 

आपको बता दें कि अमेरिकी सेना ने बुधवार को कहा था कि यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से लॉन्च किए गए एक ड्रोन ने अदन की खाड़ी में एक अमेरिकी जहाज पर हमला भी किया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट कर ये लिखा था, हालांकि हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ केवल कुछ नुकसान की खबर सामने आई। यूएस सेंट्रल कमांड के की माने तो, जहाज, एम/वी जेनको पिकार्डी, “मार्शल आइलैंड्स का झंडे वाला, अमेरिका द्वारा संचालित बल्क कैरियर जहाज है।”

Related Posts

1 of 664