देश - विदेश

आज पीएम मोदी देंगे मुंबई को बड़ा तोहफा, 20 मिनट में तय होगी 2 घंटे की दूरी 

 

 

डेस्क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े समुद्री पुल का तोहफा आज मुंबई को देने वाले हैं। इस 22 किलोमीटर लंबे पुल से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में महज 20 मिनट लगेंगे और इसके उद्घाटन के बाद लोगों का दो घंटे का सफर मात्र 20 मिनट में तय भी होगा।

इस पुल का पूरा नाम अटल बिहारी वाजपेई शिवडी न्हावाशेवा अटल सेतु (एमटीएचएल) होगा।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर इसका नाम अटल सेतु रखा गया है और ये देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज होगा, जिसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर की होगी।

Ayushman bharat Card 2024 Apply Process : ये तीन दस्तावेज हुए अनिवार्य 

ये 6 लेन वाला रोड ब्रिज बोला जाता है। इस पुल का 16.5 किलोमीटर हिस्सा मुंबई के समुद्र के ऊपर और 5.5 किलोमीटर का हिस्सा जमीन के ऊपर बना हुआ है। पिछले गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में एमटीएचएल की टोल की दरों को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी मिली है। जानकारी की माने तो इसके मुताबिक यह पुल सिर्फ कार चालकों के लिए होगा।

मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ेगा ये पुल

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ये बताया कि यह ब्रिज मुंबई से नवी मुंबई को आपस में जोड़ेगा। वहीं इससे दोनों के बीच की दूरी को सिर्फ 20 मिनट में तय किया जा सकेगा। समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे पुल पर सफर पूरा करने वाले कार चालकों को 250 रुपये टोल चार्ज भरना होगा।

दो घंटे का सफर मात्र 20 मिनट में हो जाएगा पूरा

Ayodhya Ke Ram: जानिए कहां है दण्डक वन

22 किलोमीटर लंबे इस पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद मुंबई से नवी मुंबई का सफर केवल 20 मिनट में ही पूरा करना संभव हो जाएगा। अटल सेतु से मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच तेज़ कनेक्टिविटी के साथ साथ पुणे, गोवा और दक्षिण भारत का सफर भी कम समय में आप तय कर पाएंगे।

प्रोजेक्ट पर 21,200 करोड़ रुपये का आया खर्च

Ram Mandir Inauguration: उद्घाटन से पहले 21 हजार विदेशी पंडित अयोध्या में करेगें महायज्ञ 

दो शहरों की दूरी कम करने वाले इस प्रोजेक्ट पर 21,200 करोड़ रुपये खर्च भी हुए हैं, जिनमें 15,100 करोड़ रुपए कर्ज के तौर पर लिए गए हैं। साथ ही इस पुल की शुरूआत साउथ मुंबई के सेवरी से होगी और एलिफेंट द्वीप के उत्तर में ठाणे क्रीक को पार करके और न्हावा के पास चिरले गांव में खत्म हो जाएगी।

टोल पर हुआ बवाल

एमएमआरडीए की तिमाही (जनवरी-मार्च, 2023) की रिपोर्ट में कार के लिए टोल की रकम 240 रुपये रखने का इरादा था। इस संदर्भ में जापान इंटरनैशनल कॉपरेशन एजेंसी (जीआईसीए) को रिपोर्ट भी गई थी। कैबिनेट की बैठक से पहले आदित्य ठाकरे ने भी ट्वीट करके एमटीएचएल को टोल फ्री रखने की मांग करी थी। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने 250 रुपये टोल का निर्णय ले लिया।

Solar Eclipse 2024: क्या भारत में दिखाईं देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण 

पुल की खासियत

22 किमी लंबाई

समुद्र में 16.5 किमी

जमीन पर 5.5 किमी

समुद्र पर भारत का सबसे लंबा पुल

विश्व का 10वां सबसे लंबा पुल

किन धा

तुओं के प्रयोग से हुआ निर्माण।

Related Posts

1 of 664