देश - विदेश

Solar Eclipse 2024: क्या भारत में दिखाईं देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण 

 

डेस्क। Solar Eclipse 2024: ग्रहण एक खगोलीय घटना है पर धर्म और ज्योतिष शास्त्र में इसका खास महत्व माना गया है। सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है। जब भी सूर्य ग्रहण की घटना घटित होती है तो इसका प्रभाव पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव धारियों पर दिखाई देता है।

जब राम भक्ति पर होती थी जेल, लखनऊ में चलाया था अभियान 

सूर्य ग्रहण देखने में काफी सुंदर लगता है। पर सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखना नुकसानदायक सबित होता सकता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल सूर्य ग्रहण कब लगेगा और भारत में आखिर ये दिखाई देगा या नहीं।

इस दिन लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

Ram Mandir Inauguration: उद्घाटन से पहले 21 हजार विदेशी पंडित अयोध्या में करेगें महायज्ञ 

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने वाला है। यह ग्रहण रात 09:12 मिनट से मध्य रात्रि 01:25 मिनट तक रहने वाला है। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट तक की रहेगी। 8 अप्रैल को लगने वाला इस ग्रहण में पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी कि खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। साथ ही यह ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा।

क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण

ग्रहण के दौरान कभी-कभी सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी के बीच ऐसी स्थिति आ जाती है जब चंद्रमा पूर्ण रूप से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक जाने से कुछ समय के लिए रोक देता है। इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया पृथ्वी पर पड़ती है जब लगभग अंधेरा सा प्रतीत होता है। सूर्य की इस अवस्था को पूर्ण सूर्यग्रहण बोला जाता है।

Ayushman bharat Card 2024 Apply Process : ये तीन दस्तावेज हुए अनिवार्य 

साल का पहला ग्रहण कहां पर दिखाई देगा

8 अप्रैल को लगने वाला साल के पहले सूर्य ग्रहण को भारत में देखा नहीं जा सकेगा । यह ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक,अटलांटिक,आर्कटिक मेक्सिको,उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर),कनाडा,मध्य अमेरिका,दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देने वाला है। भारत में दिखाई ना देने की वजह से ना तो इसका धार्मिक महत्व होगा और न ही इसका सूतक काल यहां मान्य होगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान रखें विशेष बातों का ध्यान

सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर बिल्कुल भी ना निकलें और घर में ही रह कर ईश्वर की आराधना भी करें। सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान भी रखना चाहिए। कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे आपको शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ जाएं। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान किसी भी नुकीली चीज जैसे कि चाकू,सुई और कैंची के इस्तेमाल से बचना होगा । सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए और ग्रहण काल में भगवान के मंत्रों का जाप करना बेहद लाभदायक रहता है।

Related Posts

1 of 664