डेस्क। बारिश के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम काफी सुहाना हो चुका है। मई महीने की शुरुआत हो गई है, लेकिन बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। और आने वाले दिनों में भी लोगों को इसी तरह से राहत मिलने की उम्मीद भी है। स्काईमेट के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों पर लगातार बना ही हुआ है।
दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और एक ट्रफ मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों विदर्भ, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तक फैली हुई भी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 मई तक दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मौसम सुहावना हो चुका है।
स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है।
दिल्ली में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ है मौसम
रविवार को झमाझम बारिश ने दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिली है। इसके विपरीत पिछले साल अप्रैल महीने में दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी का सामना भीं करना पड़ा था। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अप्रैल में शहर का औसत अधिकतम तापमान 35.32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस वर्ष 2020 के अप्रैल महीने के बराबर है, पर यह वर्ष 2015 के बाद से अबतक सबसे कम रहा है।
बिहार में जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में बिहार के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।