देश - विदेश

यात्रियों से भरी बस पर आतंकियो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 से अधिक की मौत, 25 घायल

Pakistan Terrorist Attack In Gilgit Baltistan: एक बस सड़क पर चल रही है। बस में यात्री सवार हैं और अचानक से आतंकवदी बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर देते हैं। ऐसी घटनाएं आपने अक्सर टीवी पर देखी होंगी। लेकिन पाकिस्तान की जनता इसे प्रत्यक्ष महसूस कर रही है। पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र (Gilgit Baltistan) में आतंकवादियों ने यात्रियों से भरी एक बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक घटना बीती शाम 6:30 मिनट की है।

पाकिस्तानी डायमेर के डिप्टी कमिश्नर आरिफ अहमद ने कहा- आतंकवादियों ने एक यात्रियों से भरी बस पर हमला किया। ताबड़तोड़ फायरिंग से सभी भयभीत थे। बस ने अपना संतुलन खो दिया। बस ट्रक से टकरा गई। घटना में दस से अधिक लोगों की मौत की सूचना मिली है। बस में कोहिस्तान, पेशावर, ग़िज़र, चिलास, राउंडु, स्कर्दू, मनसेहरा, स्वाबी और सिंध के एक या दो लोग यात्रा कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा– हमले में हमारे दो सैनिक भी घायल हुए हैं। स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट का एक सदस्य घायलों की सूची में है। बचाव कार्य जारी है। शवों और घायलों को क्षेत्रीय मुख्यालय अस्पताल चिलास में भर्ती कराया गया है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Related Posts

1 of 664