देश - विदेश

Saudi Arab on Pakistan: हज के लिए आने वाले 90 फीसदी पाकिस्तानी जेल में

 

Saudi Arab on Pakistan: विदेशों में पकड़े जाने वाले 90 फीसद से ज्यादा भिखारी पाकिस्तान (Pakistani Beggars) में पाए गए हैं। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इनमें से ज्यादातर पाकिस्तानी जायरीन (हज करने जाने वाले यात्री) बनकर अरब देश में आते हैं और वहाँ पर पॉकेटमारी करते हैं।

सऊदी अरब ने यह कहा है कि इन पाकिस्तानी जेब कतरों के कारण उसके देश की जेलें भर चुकी हैं।

 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक मीटिंग में पाकिस्तान को अपने हज कोटा से जायरीनों का चयन करने में सावधानी बरतने को बोला है। प्रवासी पाकिस्तानियों पर सीनेट की स्थायी समिति को बुधवार (27 सितंबर 2023) को सूचित भी किया गया कि पाकिस्तान से बड़ी तादाद में भिखारी विदेश जा रहे हैं। जिससे ‘मानव तस्करी’ काफी बढ़ रही है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के प्रवासी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव जुल्फिकार हैदर ने कुशल और अकुशल श्रमिकों के पाकिस्तान छोड़ने के मुद्दे पर सीनेट पैनल में एक चर्चा के दौरान इस बारे में बड़ा खुलासा किया है।

Madhya Pradesh: लाड़ली बहना योजना का क्या अर्थ जब आपके राज्य में महिलाएं असुरक्षित

इस दौरान हैदर ने समिति को यह बताया है कि अन्य देशों में अरेस्ट किए गए ’90 फीसदी भिखारी’ पाकिस्तानी मूल के ही थे। उन्होंने यह भी बताया कि कई भिखारियों ने सऊदी अरब, ईरान और इराक की यात्रा के लिए उमराह वीजा (हज के लिए वीज़ा) का गैर-कानूनी लाभ लिया।

 

 

उन्होंने ने इस बात पर भी अफसोस भी जाहिर किया कि मक्का में मस्जिद अल-हरम जैसे पाक स्थलों पर पकड़े गए जेबकतरों में बड़ी तादाद में पाकिस्तानी नागरिक शामिल हुए थे।

Related Posts

1 of 664