देश - विदेश

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जानिए अगले चुनाव को लेकर उनकी कुंडली का विश्लेषण 

 

डेस्क। PM Modi Birthday: आज 17 सितंबर 2023 को भारत के प्रधान सेवक मोदी जी पूरे 73 वर्ष के हो गए हैं। इस शुभ दिन पर उनको अनेकानेक बधाई मिल रहीं हैं। तो आइए अब हम वैदिक ज्योतिष के अनुसार इनकी जन्म कुंडली का विश्लेषण करते हैं। साथ ही जाने ने आगमी चुनावो को लेकर आखिर पीएम में कुंडली में क्या है।

PM Modi: जानिए क्या बोलती है पीएम मोदी की कुंडली?

उनकी कुंडली के अनुसार मोदी जी की कुंडली वृश्चिक लग्न की है। इनकी कुंडली के स्वामी मंगल देव है और मोदी जी की लगन व जन्म राशि वृश्चिक ही है। इसलिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदूओ की बात मुख्य रूप से करते हैं।

1. मंगल व चंद्रमा लग्न में स्थित है वहां मंगल देव रोचक नाम का पंच महापुरुष योग भी बनते हैं। इसके साथ ही चंद्रमा के साथ नीच भंग राजयोग बनाते हैं।

2. मंगल देव छठे व पहले घर के स्वामी है वह लग्न में बैठे हुए हैं इसलिए दुश्मन कभी भी इनसे जीत नहीं सकता।

3. सप्तमेश शुक्र देव दशम भाव में बैठा है और उनके साथ चतुर्थ भाव के स्वामी शनि देव भी दशम भाव में बैठे हैं। अर्थात वह न्याय से जुड़ी बातें हमेशा ही करेंगे।

4. गुरु व शुक्र केंद्र में आमने-सामने बैठे हैं जिसका मतलब जो जैसी भाषा में समझेगा उसको वह वैसे ही समझाएंगे। अर्थात जैसे को तैसा मिलेगा। वहीं यह हमेशा जनहित में देश हित में ही कार्य करेंगे।

4. चतुर्थ व दर्शन भाव को शनि देव प्रभावित कर रहे हैं। अतः हमेशा न्याय संगत व तर्कसंगत रहेंगे।

5. एकादश भाव में सूर्य व बुध आदित्य योग भी बनाते हैं जिससे हमेशा राजा की तरह, वह देश को एक सम्मानजनक स्थिति में बने रहेंगे।

PM Modi Birthday: जानिए आने वाला समय कैसा होगा

दोस्तों मंगल में बृहस्पति की अंतर्दशा के कारण आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी जी की पार्टी की भारी विजय होगी और वो एक बार फिर से तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। अप्रैल 2024 से जून 2025 तक मोदी जी देश हित में कई बड़े फैसला करेंगे। 

CM Yogi WhatsApp: अब आप व्हाट्सएप के जरिए कर सकेंगे सीधे सीएम से शिकायत 

इसके बाद जून 2025 से मैं 2026 तक मोदी जी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने की संभावना हैं , जिसमें इन्हें अपने पेट का विशेष ध्यान रखना होगा। कुल मिलाकर के अगर हम देखें तो नवंबर 2028 तक निशकंटक राजसत्ता के योग बन रहे है। विपक्ष या दुश्मन कितना भी प्रबल हो लेकिन 2028 अंत तक मोदी जी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। 

Related Posts

1 of 664