देश - विदेश

Nobel Peace Prize 2023: जेल में बंद नरगिस मोहम्मदी को मिला नोबेल पुरस्कार

डेस्क। Nobel Peace Prize 2023: जेल में बंद ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी (Nargis Muhammd) को 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने देश में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई की और मानव अधिकारों के साथ ही सभी के लिए स्वतंत्रता को बढ़ावा देने वाला संघर्ष भी किया।

नोबेल पुरस्कार समिति के अनुसार, नरगिस मोहम्मदी के संघर्ष को जबरदस्त व्यक्तिगत कीमत भी चुकानी पड़ी है। उन्हें 13 बार गिरफ्तार किया गया, साथ ही पांच बार दोषी ठहराया करार दिया गया। उनको कुल 31 साल जेल और 154 कोड़ों की सजा तक सुनाई गई।
इसमें यह भी कहा गया है, “नरगिस मोहम्मदी को पुरस्कार एक लंबी परंपरा का पालन करता है जिसमें कि नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के लिए काम करने वालों को शांति पुरस्कार से सम्मानित भी किया है।”

अकादमी के मुताबिक, शांति पुरस्कार विजेता अपने देश में नागरिक समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं और उन्होंने कई वर्षों तक सत्ता की आलोचना की और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के अधिकार को बढ़ावा भी दिया है। इसमें ये भीं कहा गया है, “उन्होंने युद्ध अपराधों, मानवाधिकारों के हनन और सत्ता के दुरुपयोग का दस्तावेजीकरण करने का काफी उत्कृष्ट प्रयास किया है…। इसके साथ ही में वे शांति और लोकतंत्र के लिए नागरिक समाज के महत्व को प्रदर्शित भी करती हैं।”

BJP Released Poster Of Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता को बताया रावन 

मानवाधिकार के क्षेत्र में किए गए कामों के लिए 51 साल की नरगिस को 2011 के बाद से कई बार जेल भी हुई है। नरगिस को ये पुरस्कार ईरान में औरतों के हक और मानवाधिकार की रक्षा को लेकर किए कामों के चलते दिया गया है। बता दें नरगिस ‘डिफ़ेंडर ऑफ़ ह्यूमन राइट्स सेंटर’ की उप प्रमुख हैं, जिसकी स्थापना नोबेल पुरस्कार जीत चुकीं शिरीन एबादी ने करी थी।

Related Posts

1 of 664