देश - विदेश

Nitin Gadkari In Parliament: सदन में क्यों माफी मांगने लगे नितिन गडकरी

Nitin Gadkari In Parliament: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। देश के अमुख मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष चर्चा कर रहे हैं। विपक्ष की तरफ से सदन में काफी हंगामा भी देखने को मिला है। वही बीते दिन सदन सत्र में एक सवाल ऐसा पूछा गया जिसको लेकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सॉरी बोलते दिखे। गडकरी ने अपनी गलती मान ली और इसे अपने विभाग की विफलता बता दिया।

जानें क्या था सवाल:

लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कोटागिरि श्रीधर ने सदन में कहा- यह दुर्भाग्य की बात है कि सड़क दुर्घटना में कमी नहीं आ रही है। उनके बयाना पर नितिन गडकरी ने कहा- सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत चिंता का विषय है। हम सड़क दुर्घटना को रोकने का सतत प्रयास कर रहे हैं। यह दुर्भाग्य की बात की ऐसा कर पाने में हमारा विभाग विफल रहा है।

उन्होंने आगे कहा- एक्सप्रेस वे पर तीव्र गति भी मौत का कारण है। कुछ लोग गति बढ़ाने का प्रस्ताव लेकर आते हैं तो कुछ लोग गति कम करने की बात कहते हैं। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से अधिक होती है। लेकिन कुछ लोग 140 को 160 किलोमीटर तक की स्पीड से गाड़ी चलाते हैं। जो दुर्घटना का बड़ा कारण है।

जानें कितनीं हुईं सड़क दुर्घटनाएं:

2021 : 4 लाख 12 हजार 432 सड़क दुर्घटनाएं
2022 : 4 लाख 61 हजार 312 सड़क दुर्घटनाएं

Related Posts

1 of 664