देश - विदेश

MP Election 2023: वह पहले भी समाज को जात-पात में बांटते थे और आज भी: पीएम मोदी

MP Election 2023: बिहार सरकार ने आज जातीय जनगणना का डेटा सार्वजनिक कर दिया है। विपक्ष जहां बिहार सरकार की सराहना कर रहा है। वही आज चुनावी रैली के संदर्भ में मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि वह देश को बांटने का काम कर रहे हैं। वह लोग पहले भी समाज को जात-पात के नाम पर बांटते थे और आज भी वही काम कर रहे हैं। हालाकि पीएम मोदी ने अपने बयान में किसी दल का नाम नहीं लिया।

एमपी के ग्वालियर पहुंचे पीएम मोदी ने राज्य के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- विकास विरोधी लोगों को जनता ने खूब वक्त दिया है। जब 9 वर्ष में इतना काम हो सकता है। विकास के इतने आयाम स्थापित हो सकते हैं। तो विचार कीजिये 60 वर्ष में कितना काम हो सकता था। वह नहीं कर पाए यह उनकी नाकामी है।

उन्होंने आगे कहा- वह लोग हमेशा जनता के भाव से खेलते थे। उन्होंने समाज को जात – पात के आधार पर बाँटने का प्रयास किया। वह लोग अभी भी उसी राह पर चल रहे हैं। आज भी पाप के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वह उस दौर में भी भ्रष्टाचार में लिप्त थे वह आज भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला बोला है। राजनीति के जानकार मोदी के बयान को बिहार सरकार के जातीय जनगणना से जोड़ा जा रहा है।

Related Posts

1 of 664