देश - विदेश

Manpreet Badal के नाम लुक आउट नोटिस जारी, रह चुके कैबिनेट मंत्री

डेस्क। Punjab Manpreet Badal: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी हो रही है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को मनप्रीत के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया था। सतर्कता ब्यूरो टीम ने सोमवार को बठिंडा में मनप्रीत के आवास पर तलाशी ली, पर उन्हे गिरफ्तार नहीं किया गया।

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के अलावा पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। इनमें बठिंडा विकास प्राधिकरण (बीडीए) के पूर्व मुख्य प्रशासक बिक्रमजीत शेरगिल, राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, विकास अरोड़ा और पंकज का नाम भी शामिल है। उन्होंने यह बताया है कि राजीव कुमार, अमनदीप सिंह और विकास अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार रात को इनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी साझा की है।

जानिए कौन हैं मनप्रीत? जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का दौर जारी

 

मनप्रीत बादल अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हैं पर वह पहले कांग्रेस में थे और उससे पहले शिरोमणि अकाली दल के सदस्य हुआ करते थे। सतर्कता ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने यह बताया है कि बादल और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है।

India-Canada Row: भारत में रह रहे नागरिकों को कनाडा ने दी ये एडवाइज

Manpreet Badal के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करना) और 120- के तहत मामला दर्ज है। जिसके तहत मनप्रीत बादल के खिलाफ सभी एयरपोर्ट पर लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है। भूमि आवंटन मामले में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की B (आपराधिक साजिश) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) भी दर्ज की गई है।

Related Posts

1 of 664