देश - विदेश

Kisan andolan: आज चार घंटे किसानों का रेल रोको आंदोलन

 

 

डेस्क। Kisan andolan: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ये दावा किया है कि यूपी, बिहार, केरल, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु व आंध्रप्रदेश में भी आंदोलन का खासा असर रहेगा।

शंभू व खन्नौरी बाॅर्डरों पर आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और भारतीय किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने केंद्र सरकार की ओर से पांच फसलों कपास, मक्का के अलावा अरहर, मसूर व उड़द की दालों पर पांच सालों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी देने के फैसले को सिरे से खारिज कर दिया है।

सबसे सस्ते दामों पर लिस्ट हुआ Iphone, लोग जमकर टूटे 

उन्होंने बोला है कि रेल रोको आंदोलन के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। पंजाब के सभी जिलों में कई जगहों पर रेलें रोकी जानी तय हैं। किसानों के समर्थन में ट्रक यूनियन भी आगे आया है। इसके साथ ही पंजाब के अलावा देश के अन्य कई राज्यों में किसानों की ओर से आज कई ट्रेंस रोकी जाएंगी।

Pakistan Ramadan News: रमजान में हुईं खाद्य पदार्थों में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी

इसके साथ ही अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 10 मार्च को रेल यातायात रोको आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही अमृतसर में किसानों की ओर से देवीदासपुरा, मजीठा, रईया, कत्थूनंगल, जैंतीपुर, कोटला गुजरां, पंधेर फाटक और जहांगीर में कई धरने दिए जाएंगे। वहीं इसी तरह भाकियू डल्लेवाल की ओर से गांव वल्ला के पास रेलवे फाटक के पास दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक रेल यातायात को रोका जाना है।

अनुराग ठाकुर बोले यूपी में जीतेंगे पूरी 80 सीटे 

इन राज्यों में भी उनके समर्थन में कई किसान संगठनों ने रेल रोकने का फैसला किया है। डल्लेवाल ने साफ किया कि फिलहाल शंभू व खन्नौरी बाॅर्डरों पर बैठे किसान आगे नहीं बढ़ेंगे, पर लगातार इसी तरह से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते रहेंगे, जिससे कि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने ये भी कहा कि किसान संगठनों का मकसद ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ दिल्ली जाना नहीं है, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते हुए किसानों की लंबे समय से लटकी मांगों का हल निकालना है। रेल रोको के बाद जल्द ही आगे के संघर्ष की रूपरेखा का भी एलान किया जाएगा।

Related Posts

1 of 664