देश - विदेश

Israel Palestine war: गाजा पट्टी की हालत बिगड़ी

20
×

Israel Palestine war: गाजा पट्टी की हालत बिगड़ी

Share this article

 

 

Israel Palestine war: इजरायल-हमास के बीच चल रहा युद्ध बेहद ही घातक होता जा रहा है। इजरायल-हमास युद्ध के कारण अबतक हजारों नागरिकों की जान भी चली गई है। वहीं लाखों लोगों बेघर होना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र ने यह बताया है कि इस युद्ध के चलते गाजा में आम जनजीवन बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

अबतक 10 लाख लोगों ने गाजा पट्टी को छोड़ दिया है।

Israel Palestine war: संयुक्त राष्ट्र ने करी संघर्ष विराम की अपील

संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए बोला है कि युद्ध के कारण गाजा पट्टी में फलस्तीनी नागरिक एक छोटे से क्षेत्र तक सीमित हो गए हैं। इसके अलावा गाजा में रह रहे लोगों के लिए आवश्यक चीजें भी खत्म हो चुकी हैं। संयुक्त राष्ट्र ने पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने के लिए मानवीय संघर्ष विराम की बड़ी अपील की है।

10 लाख लोगों ने छोड़ दिया घर

संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ सहायता अधिकारी जॉयस मसूया ने एक बैठक में कहा कि लगभग 10 लाख लोग अपने घर छोड़कर गाजा के अन्य हिस्सों में जा चुके हैं। उन्होंने ये भी कहा कि नागरिकों के पास मिसाइलों से बचने के लिए कोई जगह ही नहीं बची है। यहां लोगों को भोजन-पानी की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है।

Chandra Grahan 2023 Effect: साल का अन्तिम चंद्र ग्रहण भारत में काफी प्रभावी 

इसी बीच हमास ने बताया कि गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल के छह देशों बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष राजनयिकों से मुलाकात की। इस दौरान गाजा के लिए आपातकालीन सहायता की घोषणा की गई है।