धर्म

Chandra Grahan 2023 Effect: साल का अन्तिम चंद्र ग्रहण भारत में काफी प्रभावी 

 

डेस्क। Chandra Grahan 2023 Effect: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शरद पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। इस वर्ष शरद पूर्णिमा दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि इस वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण भी इसी दिन लगने जा रहा है।

पंचांग के अनुसार, 28 अक्टूबर के दिन शरद पूर्णिमा है और धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ इत्यादि कर्म करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं। आपको बता दें कि शरद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत में दर्शनीय भी है। ऐसे में इस दिन सूतक काल मान्य होगा। ज्योतिष घटना के अनुसार दो राशियां ऐसी हैं, जिन्हें चंद्रग्रहण के दौरान काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। तो आइए जानते हैं किन-किन राशियों को चंद्र ग्रहण के दौरान रहना चाहिए सावधान।

Chandra Grahan 2023 : क्या है समय अवधि

ज्योतिष पंचांग की माने तो, शरद पूर्णिमा के दिन वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण भारतीय समय अनुसार मध्य रात्रि 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होने वाला है। पूर्णिमा तिथि का समापन इसी दिन देर रात 01:53 पर होगा।

Israel Palestine war: भारत के इतने सुरक्षा अधिकारियों की मौत की पुष्टि

Related Posts

1 of 168