देश - विदेश

India At UN: क्या गाजा के समर्थन में खड़ा हुआ भारत

India At UN: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पहली बार भारत ने इजराइल – हमास युद्ध पर प्रतिक्रिया दी है। यूएन की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भारत और फलस्तीन के संबंधो का जिक्र किया और कहा- इजराइल और हमास के मध्य युद्ध जारी है। इस युद्ध में कई नागरिकों की जान जा चुकी हैं। लोगों की जान के नुकसान को स्वीकारा नहीं जा सकता है। हिंसा हृदय विदारक है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं की जान जा रही है।

उन्होंने आगे कहा- फ़लस्तीन के नागरिकों की स्थिति बेहद खराब है। हमने अपनी ओर से 70 टन मानवीय सामग्री भेजी है जिसमें 16.5 टन दवाएं और चिकित्सा सामान भी शामिल हैं। जिस तरह नागरिकों को बंधक बनाया जा रहा है यह चिंता का विषय है और इसका वास्तव में कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने आगे भारत का पक्ष रखते हुए कहा- भारत आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। वह जीरो टालरेंस की नीति पर चल रहा है। भारत हमेशा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन करने की वकालत करता। जानकारी के लिए बता दें हमास ने अब तक 81 बंधकों को रिहा कर दिया है और इजरायल ने अब तक 180 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है।

Related Posts

1 of 664