देश - विदेश

Guru Ravidas Jayanti 2024 Special 

 

 

डेस्क। Guru Ravidas Jayanti 2024 हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ पूर्णिमा के दिन रविदास जयंती को मनाया जाता है। इस बार संत रविदास जी की जयंती 24 फरवरी यानी आज के दिन मनाई जा रही है। वाराणसी के पास एक गांव में जन्में संत रविदास बेहद ही धार्मिक स्वभाव के थे। वे भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक भी रहें।

उनकी जयंती के मौके पर शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं और भजन कीर्तन कर उनको याद भी किया जाता है। उन्हें संत रविदास, गुरु रविदास, रैदास और रोहिदास जैसे कई अन्य नामों से भीं जाना जाता है। संत रविदास ने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी है और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास के नाम से जाने गए।

संत रविदास की जयंती पर उनके दिया गए कुछ अनमोल वचनों को पढ़ें, ये हमें जीवन जीने का सही मार्ग बताते हैं।

भगवान उस हृदय में निवास करते हैं जिसके मन में किसी के प्रति बैर का भाव नहीं है, कोई लालच या द्वेष भीं नहीं है।

तेज हवा के कारण सागर की लहरें उठती हैं और सागर में ही समा भी जाती हैं, उनका अलग कोई अस्तित्व नहीं होता, ऐसे ही परमात्मा के बिना मानव का कोई अस्तित्व नहीं।

PM Modi Varanasi Visit Updates

ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन।

पूजिए चरण चंडाल के जो होवे गुण प्रवीन।

PM Modi In Varanasi: बनारस नहीं मिनी पंजाब

कर्म करना हमारा धर्म है, फल पाना हमारा सौभाग्य है

सब चंगा तो कठौती में गंगा।

Related Posts

1 of 664