देश - विदेश

Pakistan में बरस रही आग, ये क्षेत्र काफी गर्म 

 

डेस्क। Pakistan in News: पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) के अनुसार, कम से कम एक सप्ताह तक लू चलने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसके चलते अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने के साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील करी है।

जहां उत्‍तर भारत भीषण गर्मी से ‘उबल’ रहा है। दिल्‍ली, यूपी, राजस्‍थान समेत कई राज्‍यों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। लेकिन आपको ये बता दें कि उत्‍तर भारत तो सिर्फ ‘उबल’ रहा है, लेकिन पाकिस्‍तान में तो ‘आग’ तक बरस पड़ी है…! पाकिस्‍तान के कई शहरों में पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया है। ऐसे में हजारों लोग हीटस्‍ट्रोक के शिकार भी हो रहे हैं। मोहनजोदड़ो में पिछले दिन तापमान 49°सेल्सियस तक चला गया था। साथ ही मोहनजोदड़ो और दादू में गुरुवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। वहीं, कई अन्य शहरों का तापमान 46 डिग्री से अधिक का रहा है।

पाकिस्तान में डॉक्टरों का यह कहना है कि पिछले कुछ दिनों में हीटस्ट्रोक पीड़ितों की संख्‍या काफी बढ़ चुकी है। वहीं, अधिकारियों ने ये बताया कि जलवायु परिवर्तन से भीषण गर्मी के कारण तापमान सामान्य स्तर से काफी अधिक हो जाने के बाद हालात बहुत बिगड़ गए हैं। डॉक्टरों ने गुरुवार को पाकिस्तान भर के अस्पतालों में हीटस्ट्रोक के सैकड़ों पीड़ितों का इलाज भी किया, इससे स्थिति का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है।

मोहनजोदड़ो में पिछले दिन तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था, अपने पुरातात्विक स्थलों के लिए जाना जाने वाला यह शहर 2022 में जलवायु-प्रेरित मानसूनी बारिश और विनाशकारी बाढ़ से भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

Lok Sabha Chunav 6th Charan 2024 : जानिए छठे चरण में कहां होंगे चुनाव, किन दिग्गजों के बीच मुकाबला 

मोहनजोदड़ो और दादू में गुरुवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ मौसम विभाग की मानें तो पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में लू का प्रकोप कम से कम एक सप्ताह तक जारी रहने का अनुमान है। और ऐसे में पाकिस्‍तान के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा हुआ है।

UP Rains: उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट 

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) के अनुसार, कम से कम एक सप्ताह तक लू चलने का अनुमान है, जिसके चलते अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने के साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील करी है।

तेजस्वी यादव ने क्यों बोला लोगों को मिर्ची लगेगी 

 मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 21 से 27 मई 2024 तक गिलगितबाल्टिस्तान, खैबरपख्तूनख्वा का दिन का तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद भी जताई थी, लेकिन मौसम कुछ और ही रंग दिखा रहा है। वहीं भीषण गर्मी के साथ ही लू चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है और जो लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, वो हीटस्‍ट्रोक का शिकार भी हो रहे हैं। ऐसे में पाकिस्‍तान में स्थिति काफी विकट दिखाईं दे रही है।

Related Posts

1 of 664