देश - विदेश

Daud Ibrahim: जहर देने वाले को भारतीयों ने दिया धन्यवाद 

 

 

Desk। Daud Ibrahim: भगोड़े अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम को कथित तौर पर पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती करवाए जाने की खबर आ रही है। ऐसी अटकलें हैं कि जहर के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि पाकिस्तान ने अभी इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

कई रिपोर्ट्स यह भी बता रही हैं कि दाऊद इब्राहिम को अस्पताल के अंदर कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

1993 मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम कथित तौर पर दशकों से पाकिस्तान में पनाह लिए हुए है। विनाशकारी बम विस्फोटों के परिणामस्वरूप 250 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग घायल भी हुए थे।

Daud Ibrahim: जहर देने वाले को भारतीयों ने दिया धन्यवाद 

भारतीय अधिकारी अक्सर ये कहते रहे हैं कि इब्राहिम कराची के पॉश इलाके क्लिफ्टन में रह करता है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान अक्सर अपने देश में उनकी मौजूदगी से इनकार करता रहा है।

जनवरी 2023 में, उनके भतीजे ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को ये बताया था कि उन्होंने पाकिस्तान में दूसरी शादी कर ली है और अपने परिवार के साथ कराची में रह रहे हैं।

UP News: लखनऊ के वकील ने पुलिसकर्मी को दी गालियां, कैमरा में रिकॉर्ड 

सूत्रों के अनुसार “दाऊद इब्राहिम की दूसरी पत्नी, एक पाकिस्तानी पठान है। उसका नाम मैज़ाबीन बताया जा रहा है जिनकी तीन बेटियाँ हैं मारुख (जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से विवाहित), मेहरिन (विवाहित) और माज़िया (अविवाहित) है।

जांच एजेंसी यह भी दावा कर रही है कि डी-कंपनी ने राजनीतिक नेताओं और व्यवसायियों सहित प्रतिष्ठित हस्तियों पर हमला करके भारत के लोगों में आतंक फैलाने के लिए एक विशेष इकाई को तैयार किया है।

Adani acquires news agency IANS: एक और न्यूज़ ग्रुप अब अडानी का

बता दें दाऊद इब्राहिम के हॉस्पिटिलाइज्ड होने की ख़बर ने भारत के लोगो को काफी हैरान कर दिया है। कई लोग सोशल मीडिया पर जहर देने वाले अनजान को बधाई दे रहे हैं। साथ ही इस बात का जश्न भी मना रहे हैं। लोग “Thank you unknow Friend” लिखकर जहर देने वाले को धन्यवाद दे रहें हैं।

https://twitter.com/RealBababanaras/status/1736614537049350275?t=hPFyxdCtHHt1g3Jw03Axgg&s=19

https://x.com/imkuldeep18_/status/1736613822876758024?t=OFd1wDePkg2Lh-kvagVqMg&s=09

https://twitter.com/AarnaBjp/status/1736609333465723344?t=rJQanrHATZz1pWu8fLL6bA&s=19

https://twitter.com/M0NUSu007/status/1736611072797196409?t=dasTH7wFaTatGYNPEI2V9g&s=19

Related Posts

1 of 664