देश - विदेश

Darul Uloom Fatwa News: गजवा ए हिंद पर फिर सियासत शुरु 

 

 

Desk। Darul Uloom Fatwa News दारुल उलूम देवबंद एक मदरसा होने के साथ ही देश में मदरसों को संचालित करने वाली सबसे बड़ी इस्लामिक संस्था के रूप में जानी जाती है और भारत पाकिस्तान व बांग्लादेश में इससे संबंद्ध मदरसे भी संचालित होते हैं जिनमें लाखों बच्चे अध्ययनरत हैं। दारुल उलूम देवबंद ने अपनी वेबसाईट के माध्यम से एक फतवा जारी किया है जिसमें उन्होंने गजवा ए हिंद को इस्लामिक दृष्टिकोण से वैध बताते हुए महिमामंडित किया है।

Byju’s के मुखिया पर जल्द गिर सकती है ED की गाज 

विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण केंद्र दारुल उलूम देवबंद गजवा ए हिंद (भारत पर आक्रमण) को महिमामंडित करने वाले अपने फतवे को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में है। इस्लामिक संस्था ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से ये फतवा पेश किया है। इसे लेकर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने इस फतवे को देश विरोधी बताते हुए सहारनपुर डीएम और एसएसपी से एफआइआर दर्ज कराने को कहा है।

Kisan Protest Again: शंभू बॉर्डर पर हालात नाजुक 

बता दें किसी शख्स ने दारुल उलूम देवबंद से गजवा ए हिंद के संबंध में जानकारी मांगी थी। साथ ही पूछा था कि क्या हदीस में इसका कोई जिक्र है? दारुल उलूम देवबंद ने इसके जवाब संख्या 9604 में साहिहसीता की पुस्तक सुन्नन अल-नसाई का हवाला देते हुए बताया है कि इसमें गजवा ए हिंद को लेकर एक पूरा चैप्टर मौजूद है।

फतवे में क्या कहा गया

इसमें हजरत अबू हुरैरा (पैगंबर मोहम्मद साहब के करीबी रहे) से एक हदीस सुनाई गई है। साथ ही इसमें उन्होंने गजवा ए हिंद पर कहा कि मैं इसमें लडूंगा और अपनी सभी धन संपदा को इसमें कुर्बान भी कर दूंगा। साथ ही मर गया तो महान बलिदानी बनूंगा। जिंदा रहा तो गाजी कहलाऊंगा वहीं हजरत मोहम्मद साहब ने इस संबंध में भविष्यवाणी भी की थी। फतवे में किताब को प्रिंट करने वाली कंपनी का भी नाम लिखा हुआ है।

बाल संरक्षण आयोग ने देश विरोधी कहा

दारुल उलूम के इस फतवे के बाद बाल संरक्षण आयोग ने इसे देश विरोधी करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि इसमें गजवा ए हिंद को इस्लामिक दृष्टिकोण से वैध बताते हुए महिमामंडित किया गया है। ऐसे में सहारनपुर जिला प्रशासन को इसका गंभीरता से संज्ञान लेते हुए इस मामले में एफआइआर भी दर्ज करनी चाहिए। आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस संबंध में सहारनपुर डीएम और एसएसपी को पत्र भी भेजा है।

Related Posts

1 of 664