देश- बाघेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय सुर्खियों में हैं। उनके बयानों की हर ओर चर्चा हों रही है। दावा किया जा रहा है कि वह भविष्य को भांप लेते हैं। वहीं एक पक्ष उनपर यह आरोप लगा रहा है कि वह अंधविश्वास फैलाने का काम कर रहे हैं।
वहीं अंधविश्वास के आरोप पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बयान दिया है- वह बोले इस प्रकार के बयान आते रहेंगे। दरबार मे लाखों लोग आते हैं। जो लोग सनातन धर्म का अपमान करते हैं। उन्हें समाज से बाहर कर दिया जाएगा।
हमारे पास कोई गुप्त कक्ष नहीं है। जो लोग मुझे ललकार रहे थे। उन्हें स्वयं आकर देखना चाहिए। यहां लाखो लोग आते हैं। बाघेश्वर बालाजी की कृपा है। जब मुझे लगेगा। तब मैं कुछ लिखूंगा और वह सच होगा। क्योंकि ईश्वर सत्य है।
मैंने जो भी हासिल किया वह प्रभु की कृपा और गुरुओं के मंत्रों से हासिल हुआ। मेरा कौशल ईश्वर की कृपा है। सभी को इसका अनुभव करने की आवश्यकता है। क्योंकि सनातन सत्य है।
सनातन का अपमान करने वालों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। उन्हें सबक सिखाया जाएगा। मैं जब तक जीवित हूँ सनातन के गौरव के लिए लड़ता रहूंगा।