डेस्क। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतारने के बाद, भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन चुका है वहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश है। इसरो के वैज्ञानिकों को पूरे देश से बधाईयां मिल रही हैं और इसी बीच एक पाकिस्तानी युवक का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे।
वीडियो में शख्स कह रहा है कि भारत के लोग पैसा खर्च करके चांद पर जा रहे हैं, हम तो चांद पर ही रहते हैं बता दें शख्स पाकिस्तान में पानी और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं ना मिलने पर तंज कसते हुए अपनी बातें कह रहा था।
शख्स ने बोला कि, “वो पैसे लगाकर चांद पर जा रहे हैं हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं।” इस पर जब वहां मौजूद लोगों ने हैरानी जताई तो शख्स ने इसका कारण भी बताया था।
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
शख्स ने बोला कि चांद पर ना पानी और और ना ही बिजली है, हमारे पाकिस्तान में भी ना तो पानी और ना ही बिजली तो हम खुद ही चांद पर रह रहे हैं।
https://twitter.com/Joydas/status/1694386388014444603?t=QwEF7hlSt4K8yQkNFQNDxA&s=19