उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को छह महीने के लिए और बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक अपनी जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे। इससे गांवों में नई पंचायतों के गठन के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा।
27 नवंबर को खत्म हो रहा था कार्यकाल
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने पहले छह महीने का विस्तार दिया था, जिसकी अवधि 27 नवंबर को पूरी हो रही थी। अब इस अवधि के समाप्त होने से पहले सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया है।
मतदाता सूची और आरक्षण प्रक्रिया बनी देरी की वजह
पंचायत चुनाव में देरी की प्रमुख वजह मतदाता सूची का अपडेट न होना और पंचायतों में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी रिपोर्ट तैयार नहीं होना बताया जा रहा है। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने में समय लगने के कारण चुनाव निर्धारित समय पर नहीं हो सके।
अब 2027 विधानसभा चुनाव के बाद हो सकते हैं पंचायत चुनाव
कार्यकाल बढ़ने के बाद मौजूदा ग्राम प्रधानों को छह महीने और काम करने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि, चुनाव की तारीखों को लेकर अभी आधिकारिक कार्यक्रम सामने नहीं आया है। ऐसे में गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।




