देश– ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लोगो को कोविड के दौरान खूब नौकरी मिली। लेकिन आज जब स्थिति पहले की तरह हो रही है। तब कई बड़ी बड़ी सोशल साइट्स अपने कर्मचारियों को बेरोजगार करने में जुट गई है।
लगातार कम्पनियां अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही है। अभी हाल ही में आप सबने देखा की ट्वीटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने कई ट्वीटर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
वही आज हम बताने जा रहे हैं आपको उन कम्पनियों के बारे में जिन्होंने अपने कर्मचारियों की छटनी की है।
भारत मे लोगो का रोजगार छीनने में बायजूस, ब्लिंकिट और अनअकेडमी काफी आगे रहे हैं। बायजूस ने 2500 , ब्लिंकिट ने 1600 और अनअकेडमी ने 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।
इसके अलावा भारत मे ट्वीटर ने भी गाज गिराई है और ट्वीटर का अधिग्रहण करने के बाद मस्क ने भारत के हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि अमेरिका में टेक कम्पनियों ने भी अपने यहां कर्मचारियों की छटनी की है। करीब 50 हजार कर्मचारी टेक कम्पनियों से अमेरिका में बेरोजगार हुए हैं।