इतिहास– आज के दिन देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म हुआ था। इस दिन को पूरे देश में शिक्षा दिवस के रुप में मनाया जाता है।
मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का में हुआ था। यह एक महान व्यक्ति थे। इन्होंने देश हित के लिए कई बड़े काम किए थे।
मौलाना अबुल कलाम आजाद की शादी महज 11 साल की उम्र में जुलेखा बेगम से करवा दी गई थी। इन्हें अरबी, बंगाली, फारसी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं का ज्ञान था. यह नेहरू सरकार में शिक्षा मंत्री बने थे।
मौलाना आजाद को लिखना पढ़ना काफी पसंद था। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए थे। इन्होंने नायरंग-ए-आलम पत्रिका की शुरुआत की थी. आधुनिक शिक्षा पद्धति लाने के लिए आजाद ने कई बड़े कदम उठाए।
जाने आज के दिन की मुख्य घटना-
1809 – केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली, जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है.
1811 – कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया.
1943- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म.
1982 – इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत.
1982 – उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार का निधन.
1888 – स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म.
1888- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म.
1918 – पोलैंड स्वतंत्र देश घोषित.
1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान जेमिनी-12 प्रक्षेपित किया.
1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू.
1975 – अंगोला को पुर्तग़ाल से आजादी मिली.
2004 – फलस्तीनी नेता एवं फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफात का 75 साल की उम्र में निधन.
2008 – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन