Media:- कंटेट राइटर यानी हम जो देख रहे हैं। जो पढ़ रहे हैं या जो सुन रहे हैं। उसे हमारे बीच प्रस्तुत करने से पूर्व उसे तैयार करने वाला व्यक्ति होता है। कंटेट राइटर को अगर हम सामान्य शब्दों में समझें तो यह व्यक्ति होता है जो दर्शकों की इच्छानुसार या मार्केट की डिमांड के मुताबिक लेख लिखता है और लोगों को अंत तक उस लेख को पढ़ने के लिए बांध कर रखता है।
मीडिया में कंटेट राइटर- मीडिया में कंटेट राइटर रीढ़ होता है। जिसके माध्यम से कोई भी संस्थान अपने लेख लिखवाता है और उसका प्रकाशन कर लोगों का विश्वास जीतता है। कंटेट राइटर सिर्फ एक लेख को लिखता नहीं है अपितु यह उस लेख की पूरी क्रिया विधि तैयार करता है और विचार विमर्श कर सरल शब्दों में लोगों के सवालों काजवाब देता है।
कंटेट राइटर लोगों की रुचि को भापने और उन्हें चीजों को समझाने में मदद करता है। एक अच्छा कंटेट राइटर वहीं होता है जो बिना किसी त्रुटि के लोगों को सरल शब्दों में उनके उपयोग की जानकारी देता है और जो वह जानकारी प्रस्तुत करता है लोग उसे अंत तक पढ़ते हैं।
मीडिया में कंटेट राइटर की उपयोगिता–
एक बेहतर कंटेट राइटर मीडिया को नई दिशा देता है और बड़े से बड़े मुद्दे को सरल शब्दों में लोगों को समझाने का हुनर रखता है। कंटेट राइटर की कलम में इतना हुनर होना चाहिए कि वह एक संस्थान की विश्वसनीयता को बढ़ा सके और लोगों के मध्य अपनी कलम के बलबूते पर अपनी सकारात्मक छवि स्थापित कर सके।
बिना कंटेट राइटर के मीडिया का अस्तित्व नहीं है। क्योंकि न्यू मीडिया के दौर में यह काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनके पास यह हुनर होता है कि किस लेख को किस प्रारूप में ढाल कर प्रस्तुत किया जाए कि लोगों को उसे पढ़ने की आदत लग जाए।