आध्यात्मिक- देवों के देव महादेव का पावन पर्व शिवरात्रि आने वाला है। हिन्दू धर्म मे महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। कहते हैं अगर कोई इस दिन श्रद्धा भाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करता है तो शम्भू उसके सभी दुख हर लेते हैं और उस व्यक्ति का घर सुख समृद्धि से भर जाता है।
इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी के दिन पड़ रहा है। धार्मिक ग्रन्थों के मुताबिक इस दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। अगर इस दिन शादी शुदा लोग शिव की आराधना करते हैं तो उनका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
वहीं अगर आप महाशिवरात्रि के दिन यह कुछ विशेष काम करते हैं तो आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं-
आध्यत्मिक के मुताबिक अगर महाशिवरात्रि के दिन कोई घर मे रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करवाता है। तो उसके सभी दुख दूर होते हैं। घर मे सुख समृद्धि का वास होता है और आपके सभी रोग दोष दूर हो जाते हैं।
वहीं अगर कोई इस दिन रुद्राभिषेक नही करवा पाता है। तो उसे सामान्य तरीके से गंगाजल से शिव को स्न्नान करवाना चाहिए और बेल पत्र व चंदन से शिव की आराधना करें। पूजा विधि विधान से करने के बाद शिव की आरती करें और पूरे घर मे प्रसाद का वितरण करें। इनसे आपको शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।