राज्य

Wrestlers protest: बृजभूषण के घर पुलिस की दस्तक

 

डेस्क। निवर्तमान कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है और दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के स्टाफ और करीबियों से पूछताछ भी की है। दिल्ली पुलिस बयान दर्ज करने के लिए बृजभूषण शरण सिंह के घर लखनऊ और गोंडा भी पहुंची। बृजभूषण शरण सिंह के घर पर दिल्ली पुलिस ने उनके स्टाफ का बयान दर्ज किया है।

पुलिस ने 137 लोगों के बयान किए दर्ज 

सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के घर पर और उनके साथ काम करने वाले लोगों के नाम-पते और पहचान पत्र सबूत के तौर पर जुटाए भी हैं। बताया ये जा रहा है कि पुलिस ने कुल 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसी के साथ पूछताछ के बाद पुलिस की टीम वापस दिल्ली लौट आई और अभी तक पुलिस की ओर से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है। इसी के साथ अब तक पुलिस ने 137 लोगों के बयान दर्ज भी कर लिए हैं।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी और 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ यौन शोषण के दो मामले भी दर्ज किए थे। जिसमें पहला मामला नाबालिग लड़की की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है। तो वहीं दूसरा मामला अन्य महिला पहलवानों की शिकायत पर।

Related Posts

1 of 786