डेस्क। Causes Of Twitching Eyes: आंख फड़कना एक नॉर्मल बात है वहीं अक्सर लोगों की आंख भी फड़कती रहती है। लोग आंख फड़कने को दायीं और बाई आंख फड़कने के आधार पर उसे शुभ और अशुभ काम के साथ जोड़ कर देखते हैं।
पर हम आपको बता रहे हैं की ये कोई शुभ और अशुभ कार्य का संकेत नहीं है बल्कि शारीरिक बीमारी (Physical Illness) का ही संकेत है।
आपको बता दें दरअसल आंख के फड़कने का कारण पलकों में ऐंठन होती है। वहीं कई बार पलकों को खोलने और बंद करने का काम करने वाली मांसपेशियों में अचानक से ऐंठन भी होने लग जाती हैं और वही आंख फड़कने भी लगती है। पर क्या आप जानते हैं की आंख फड़कने की क्या वजह हो सकती है। अगर नहीं तो हम आपको इसके बारे में बताते हैं कि इसके कारण क्या हैं।
जब आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो आपकी आंख फड़कने लगती है। वहीं आपको बता दें कि मैग्नीशियम की कमी की वजह से मायोकेमिया होता है। और इसके अलावा विटामिन बी12 की कमी, विटामिन डी की कमी और फॉस्फेट की कमी की वजह से भी आंखें फड़कती हैं। साथ ही शरीर में बहुत अधिक या बहुत कम कैल्शियम की वजह से भी ये परेशानी आपको हो सकती है।
बता दें बहुत देर तक कंप्यूटर पर लगातार काम करने की वजह से कंप्यूटर विजन सिंड्रोम हो जाता है। और इसकी वजह से आंखों में तनाव भी महसूस होने लगता है, जिससे आंख फड़कती है।
बता दें आंख तब ड्राई होती है जब आपके आंसू आपकी आंखों के लिए जरूरी लुब्रिकेंट उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। अगर इसे सरल भाषा में कहें तो आंसू की तीन परतें होती हैं जिनमें फैटी ऑयल्स, फ्लूड और म्यूकस (आंखों से बहना वाला सफेद या पीला द्रव) शामिल होते हैं। इन चीजों से आपकी आंखे साफ़ और चिकनी रहती हैं, लेकिन किसी भी परत में दिक्कत आने पर ड्राईनेस की समस्या आपके आ जाती है और आंख बार-बार फड़कने भीं लगती है।