राज्य

शादी में लाल जोड़े को लेकर क्यों भड़के विवेक अग्निहोत्री 

 

डेस्क। वैसे तो शादी के जोड़े का रंग लाल होता है ऐसा सुना था, पर अब हर कोई अपनी शादी पर अलग-अलग रंग पहन रहा है। बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस जिन्होंने हाल ही में शादियां की है किसी ने भी इसमें लाल रंग नहीं चुना। चाहे वो आलिया भट्ट हों या कियारा आडवाणी हो, अब परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी सगाई में ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना था, इसपर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने शादी और उसमें पहने जाने वाले रंग को लेकर सवाल खड़े किए है। जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ही सवालों के घेरे में खड़ा भी कर दिया है।

विवेक अग्निहोत्री ने किया ये सवाल

 विवेक अग्निहोत्री ने ट्विट पर लिखा कि,”भारत की शादियों से लाल रंग कहां गायब हो गया? क्यों गायब हो गया? किसका असर है? क्या शादी के जोड़े भी Culture Fluid हो चुके हैं?” विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट करने की देरी थी कि लोगों ने कमेंट्स की लाइन ही लगा दी। तमाम लोगों ने उनसे पूछा कि क्या वह धोती कुर्ता पहनते हैं जो ये बात कर रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने अब शादी के लाल जोड़े को लेकर सवाल किया है जबकि इससे पहले उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के तुरंत बाद कहा था कि लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए ही शादी करते हैं।

Related Posts

1 of 786