राज्य

केजरीवाल क्यों बोले न मेरी लव मैरिज हुई न ही अरेंज 

डेस्क। लोक सभा चुनावों को अगर दरकिनार कर दिया जाए तो इस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चर्चा का केन्द्र बिंदु बने हुए हैं। इंडिया टुडे को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी, कांग्रेस के साथ गठबंधन और लोकसभा चुनाव नतीजों पर बात भी करी है। केजरीवाल ने यह संकेत दिए कि कांग्रेस के साथ AAP का गठबंधन भी स्थाई नहीं है।

दिल्ली में अब पानी बर्बाद करने पर जुर्माना

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इंडिया टुडे टीवी के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने खास बातचीत करी। केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ भविष्य से लेकर पंजाब में लोकसभा चुनाव तक पर खुलकर चर्चा भी की।

ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे के काफ़िले ने तीन बच्चों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया और 4 जून को इंडिया ब्लॉक की केंद्र में सरकार बनने का दावा पेश करा। केजरीवाल ने यह साफ किया कि वह दिल्ली में दोनों पार्टियों के मिलकर चुनाव लड़ने के बावजूद कांग्रेस के साथ AAP का अलायंस स्थाई नहीं है। साथ ही केजरीवाल का कहना था कि 4 जून को चौंकाने वाले नतीजों का इंतजार है और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया ब्लॉक’ लोकसभा चुनाव जीतने जा रही है।।

दिल्ली सीएम केजरीवाल को करना पड़ेगा सेरेंडर, SC ने नहीं स्वीकारी याचिका 

AAP का कांग्रेस से कितने दिन अलायंस चल पाएगा? इस सवाल पर केजरीवाल ने बोला, हमने कोई शादी थोड़ी करी है। हमारी कोई मैरिज नहीं हुई है। न अरैंज मैरिज नहीं हुई है। लव मैरिज भी नहीं हुई है। हम लोग देश बचाने के लिए 4 जून तक चुनाव लड़ने के लिए साथ आए हैं और बस. उसे कोई नाम देने की क्या जरूरत है. उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य फिलहाल बीजेपी को हराने का है।

Related Posts

1 of 786