राज्य

Ram Mandir की क्या हैं विशेषताएं? मिलेंगी ये सुविधाएं 

 

डेस्क। अयोध्या के Ram Mandir में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा करी जानी है। इसे लेकर तैयारी लगभग पूरी भी हो गई है।

राम मंदिर में कलाकृति से लेकर सनातन संस्कृति तक सब कुछ है। भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की कुछ प्रमुख विशेषताएं बताई है। तो आइए जानते हैं मंदिर की विशेषताएं…

जानिए राम मंदिर की विशेषताएंः

राम मंदिर का निर्माण पुराने नगर स्टाइल में किया गया। इसकी पूर्व से लेकर पश्चिम तक की लंबाई 380 फीट की है। इस मंदिर की चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट की है। राम मंदिर को तीन फ्लोर में बांटा गया और सभी फ्लोर की ऊंचाई 20 फीट की है।

मंदिर में 392 पिलर और 44 दरवाजे मौजूद

राम मंदिर की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकती है कि मंदिर में 392 पिलर और 44 दरवाजे भी हैं। मंदिर के पहले फ्लोर को राम दरबार का नाम दिया गया है।

राम मंदिर में हैं पांच मंडप

राम मंदिर में कुल पांच मंडप हैं। इन मंडपों को नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप का नाम दिया गया है। मंदिर के पिलरों पर देवी-देवताओं की आकृतियां उकेरी गई हैं। साथ ही मंदिर में पूर्व दिशा से प्रवेश की व्यवस्था है, जिसे सिंह द्वार का नाम दिया गया है।

मंदिर निर्माण में लोहे का इस्तेमाल नहीं

परिसर की चारों दिशाओं में चार मंदिर हैं। इनमें सूर्य देव, देवी भगवती, भगवान गणेश और भगवान शिव के मंदिर भी शामिल हैं। मंदिर के नजदीक में प्राचीन कालीन सीता कूप भी स्थित है। सबसे आश्चर्य वाली बात ये है कि मंदिर निर्माण में लोहे का उपयोग ही नहीं किया गया है।

कई अन्य मंदिर भी प्रस्तावित

राम मंदिर के अलावा यहां कई और मंदिर भी प्रस्तावित किए जा चुके हैं। इनमें महर्षि वाल्मिकी, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषाद राज, माता शबरी और देवी अहिल्या के मंदिर बनाए जाने की घोषणा हुई हैं।

इसके साथ ही कुबेर टीला पर जटायु की मूर्ति स्थापना के साथ ही प्राचीन शिव मंदिर का भी जीर्णोद्धार हो रहा है।

Ram Mandir Pran Prathistha: सूर्यवंशी ठाकुरों ने 500 साल पुरानी प्रतिज्ञा तोड़ी 

नमी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था

मंदिर को नमी से बचाने के लिए सतह से 21 फीट ऊंची प्लिंथ बनाई गई है जिसको बनाने में ग्रेनाइड का इस्तेमाल हुआ है।

मंदिर में आधुनिक सुविधा भी मिलेंगी

मंदिर में प्राचीन सभ्यता से साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिलने वाली हैं। राम मंदिर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, अग्निशमन के लिए जल व्यवस्था तथा स्वतंत्र पावर स्टेशन भी बनाया गया है।

Ram Mandir News: पाकिस्तानी राम भक्ति में हुईं मग्न

राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए 25 हजार क्षमता वाला एक दर्शनार्थी सुविधा केंद्र भी बनाया गया।

इसके अलावा मंदिर में स्नानघर, शौचालय, वॉश बेसिन, ओपन टैप्स आदि की सुविधा भी मौजूद हैं।

Related Posts

1 of 786