राज्य

Weather Update: गुजरात पहुंचा मॉनसून, इन राज्यों पर गर्मी का प्रकोप जारी

डेस्क। Weather Update: पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी हो रही है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो अब तक सर्वाधिक तापमान है। जम्मू में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज हुआ है।

उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत भीषण गर्मी की चपेट में आ गए है। पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी भी पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो अब तक सर्वाधिक तापमान रहा है। जम्मू में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज हुआ है।

18 Lok Sabha: भाजपा पर दोहरा वार करेगी अखिलेश डिंपल की जोड़ी 

बिहार के कई इलाके लू की चपेट में हैं और मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों, बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्रों में लू की स्थिति अभी बनी है।

कौन होगा स्पीकर? चर्चा में साउथ की सुषमा स्वराज…

बिहार के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और उत्तर पश्चिम क्षेत्र के जिलों के लिए लू को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान राजस्थान और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42.-45 डिग्री दर्ज हो रहा है। सबसे अधिक तापमान यूपी के प्रयागराज में 46.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दिल्ली में पारा 43.8 डिग्री पर लुढ़क चुका है।

मौसम विभाग का यह अनुमान है कि गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति भी बनी हुई है। जबकि उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में अगले कुछ दिनों तक लू चलती रहने वाली है। इन राज्यों में लू की स्थिति करीब अगले सात से आठ दिनों तक बनी रहेगी।

गुजरात पहुंच गया मानसून

उत्तर भारत जहां गर्मी की चपेट में है, तो वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी है। दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिणी गुजराज पहुंच गया है, जो आमतौर पर 15 जून तक पहुंचता है। इसके प्रभाव से दक्षिण गुजरात में भारी बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन सभी जिलों में जोरदार गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त करी है। मानसून के प्रभाव से मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश भी हो रही है। मंगलवार को ठाणे में 48.77 एमएम बारिश दर्ज की गई और ठाणे शहर में 1 जून से 141.9 एमएम की बारिश भी हो चुकी है।

Related Posts

1 of 757