राज्य

Uttarakhand News: मंदिरो में छोटे कपड़े पहनने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

 

डेस्क। Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून जिलों में मंदिर प्रशासकों ने उचित वस्त्र नहीं पहनने वालों के मंदिरों में प्रवेश पर प्रतिबंध लागू कर दिया है।

महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रविन्द पुरी ने रविवार को बताया है कि दक्ष प्रजापति मंदिर (हरिद्वार), टपकेश्वर महादेव मंदिर (देहरादून) और नीलकंठ महादेव मंदिर (ऋषिकेश) में ‘‘छोटे कपड़े पहने महिलाओं/पुरुषों’’ के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा ।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पुरी ने बोला है कि ऐसी महिलाओं को ही मंदिरों में प्रवेश की अनुमति होगी जिन्होंने 80 प्रतिशत तक शरीर ढंकने वाले कपड़े पहने हुए हों। उन्होंने ये भी कहा कि महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा से जुड़े इन मंदिरों में यह प्रतिबंध तत्काल प्रभावी भी होगा।

 महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा संतों से संबंधित है और पुरी ने कहा कि जल्दी ही यह प्रतिबंध देश भर में अखाड़े से जुड़े मंदिरों में भी लागू किया जाएगा।

जानिए क्या दिया जवाब?

प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता के संबंध में प्रश्न करने पर पुरी ने बोला है, ‘‘कभी-कभी, मंदिर आने वाले व्यक्तियों के कपड़े इतने छोटे होते हैं कि दूसरे लोगों को उन्हें देखकर शर्म भी आती है।’’ उन्होंने ये भी कहा, ‘‘हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर- जिसे दक्ष प्रजापति मंदिर भी कहा जाता है, को भगवान शिव का ससुराल माना जाता है और दुनिया भर के लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।’’

आपको बता दें इस प्रतिबंध का हरिद्वार के संतों ने समर्थन किया है। कथा व्यास मधुसूदन शास्त्री का कहना है, ‘‘मंदिरों की शुचिता एवं पवित्रता बनाए रखनी चाहिए और (मंदिर) परिसर में लोगों को उचित व्यवहार करना चाहिए, यह प्रतिबंध सनातन धर्म के अनुरुप है।’’

Related Posts

1 of 786