राज्य

UP Weather Update: मौसम की करवट से बेहाल होंगे लखनऊ वाले 

 

UP Weather Update: यूपी के मौसम में हुए बदलाव के बीच शुक्रवार को अधिकांश हिस्सों में सुबह आसमान साफ रहा था, आंधी और बरसात के बाद अब गर्मी अपना असर दिखाने लग गई है। दिन के समय धूप की वजह से एक बार लोगों की मुश्किलें बढ़ भी रही हैं।

हालांकि बीच में बादलों की आवाजाही बने रहने और हवाओं के कारण लू की स्थिति नहीं है और मौसम विभाग ने बीते दिन भी प्रदेश में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बिजली चमकने और बारिश के आसार बने हैं। पूर्वी यूपी के मौसम में गर्मी का एहसास बना रहेगा और राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जाने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद भी है।

मौसम से राहत मिलने के बाद अब तापमान में एक बार फिर इजाफा देखने को मिल रहा है और पश्चिमी यूपी के अलावा अन्य जगहों पर गर्मी अपना असर भी दिखा रही है और पारा फिर 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

 इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है और शनिवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना बनी है।

 एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हुई बारिश का असर अभी भी दिख रहा है। 

प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में फैजाबाद में सबसे अधिक तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 21.8 डिग्री सेल्सियस का दर्ज किया गया और इस बीच भीषण गर्मी के नौ दिन कहे जाने वाला नौततपा का शुक्रवार को आखिरी दिन रहा, हालांकि इस बार नौतपा गर्मी के लिहाज से कमजोर थी।

Related Posts

1 of 786