राज्य

निजी बसों पर प्रतिबंध लगाने को तैयार है यूपी परिवहन विभाग

देश:- डगमार बसों पर प्रतिबंध लगाने के लिए उत्तरप्रदेश परिवहन निगम ने कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक परिवहन विभाग ने अनुबंध नियम में बदलाव किया है जिसके चलते अब रोडवेज बसें गांव गांव तक जाएंगी।

रोडवेज अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तरप्रदेश में करीब तीन हजार से अधिक डग मार बसें चल रही है लेकिन अब इनपर लगामा कसने के लिए हम तैयार है। हम 15 हजारो बसों के अनुबंध पर काम शुरू करने जा रहे हैं।

जानकारी के लिये बता दें उत्तरप्रदेश में कुल 11200 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें 2200 अनुबंधित हैं। 300 बसों के अनुबंध के आशय पत्र भी जमा हो गए हैं। मार्च तक का लक्ष्य यह है कि अनुबंधित बसों की संख्या कम से कम पांच हजार कर दी जाए। 

अनुबंधित बसों में स्कैनिया, एसी, स्लीपर सभी शामिल होंगी। साथ ही ये ग्रामीण क्षेत्रों में 70 किमी के बजाय 150 किमी की दूरी तय करेंगी। नई नीतियों के मुताबिक अब एक बस कई जिलों को कवर करेगी।

Related Posts

1 of 786