डेस्क। चंद्रयान-3 के लॉन्च होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 14 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्री हरीकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाना है। देश की नहीं दुनियाभर की निगाहें इस मिशन पर अटकी हुई हैं। चंद्रायन-3 को इसरो के सबसे विश्वसनीय रॉकेट एलवीएम (LVM) से लॉन्च किया जाएगा और इस रॉकेट ने अभी तक के सभी मिशन सफलतापूर्वक हासिल भी किए हैं। चंद्रयान-2 को भी इसी रॉकेट से लॉन्च किया गया था और बता दें कि करीब चार साल पहले चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च भी किया गया था लेकिन तकनीकि खामी के चलते यह चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतने में नाकाम रहा और अब चंद्रयान-3 मिशन के लिए हर पहलू का बारीकी से अध्ययन भी किया जा रहा है।
जानिए क्या है चंद्रयान-3 मिशन?
चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो चांद के दक्षिणी सतह पर उतर कर चांद की सतह का अध्यन करना चाहती है वहीं चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। अगर चंद्रयान यहां पहुंचने में कामयाब हो जाता है तो भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा तो उस हिस्से में पहुंचेगा। चांद पृथ्वी से ही टूट कर बना है लेकिन मानव गतिविधियों के कारण प्रारंभिक इतिहास पृथ्वी से मिट चुका है लेकिन चांद पर यह संरक्षित है। वैज्ञानिक चांद का अध्ययन कर धरती की उत्पति को समझना चाहते हैं। पृथ्वी के साथ चन्द्रमा के रिश्ते को गहराई से समझना चाहते है।
कहां देख पाएंगे रॉकेट लांच?
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का सभी गवाह बनना चाहते हैं और हर कोई इस पल को अपने कैमरे में कैद करना चाहता है। इसरो ने भी इसके लिए खास तैयारी करी है। इसरो की वेबसाइट पर लोगों के लिए इस खास पल को देखने के लिए बुकिंग की जा रही है। वहीं इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर आप लॉन्च व्यू गैलरी की सीट बुक कर सकते है और इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया है कि चंद्रयान-3 के लांच को देखने के लिए देशवासी इसरो के वेबसाइट पर जाकर अपना सीट भी बुक कर सकते है। इसके अलावा आप इसरो के वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी लॉन्च का सीधा प्रसारण देख सकते है।