डेस्क। Delhi Yamuna Flood Live Update: दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण दिल्ली नगर निगम (MCD) के सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में स्थित 10 और शहादरा क्षेत्र में सात स्कूल बृहस्पतिवार को बंद है। और इन स्कूल के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करी गई हैं। यमुना का जलस्तर दिल्ली में पुराना रेलवे पुल पर रात 10 बजे 208.05 मीटर दर्ज़ किया गया और इस तरह से 1978 का 207.49 मीटर का रिकॉर्ड भी टूट चुका है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में बढ़ते हुए जलस्तर के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत जगह खाली करने की अपील भी की है। हजारों लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है क्योंकि नदी के पास के घरों और बाजारों में पानी भी घुस गया है। दिल्ली के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश के चलते हालात काफी गंभीर हैं।
हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही भी मचाई है। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते बुधवार को केदारनाथ यात्रा रोक दी गई वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे मौसम साफ होने के बाद ही आएं। उत्तराखंड सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। पंजाब के 13 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है और 479 गांव इससे बुरी तरह से प्रभावित भी दिखाई दे रहे हैं।