राज्य

भगवा कुर्ता पहनकर मस्जिद आने पर भड़क उठे यूपी के इमाम 

 

डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है। यहां फर्रुखाबाद जिले के एक मस्जिद में एक मुस्लिम व्यक्ति भगवा रंग का कुर्ता पहनकर चला गया जिससे मस्जिद के 45 साल के इमाम भड़क उठे। और उसे अपमानित कर मस्जिद से बाहर भी निकाल दिया। इमाम ने भगवा कुर्ते पहने शख्स को मस्जिद में इबादत नहीं करने दिया और उसे भगा भी दिया। पीड़ित व्यक्ति का नाम आसिफ अली खान बताया जा रहा है वे 40 साल के हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

इमाम को भगवा रंग का कुर्ता नहीं आया पसंद

असल में आसिफ अली खान हमेशा की तरह मस्जिद गए थे मगर उन्हें वहां सबके सामने बेइज्जत करके भगा दिया गया। मस्जिद के इमाम को उनका भगवा रंग का कुर्ता बिल्कुल भी पहनना पसंद नहीं आया। इसके बाद आसिफ अली ने जिले के शमशाबाद पुलिस थाने जाकर इमाम के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था। वहीं उन्होंने अपने साथ हुए वाकये के बारे में पुलिस को भी बताया है।

Related Posts

1 of 786