राज्य

यूपी में रामराज पर भड़क उठे स्वामी प्रसाद मौर्य 

 

 

डेस्क। Politics: रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब रामराज को लेकर भी सवाल खड़ा किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने बोला है, ‘एक रामराज में शम्बूक का सिर काटा गया था, अब आरक्षण भी खत्म किया जा रहा है’। जब रिपोर्टर ने स्वामी प्रसाद मौर्य से यह पूछा कि शम्बूक का सिर किसने काटा था? तो रिपोर्टर के इस सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य तिलमिला गए और कहा कि इसके लिए आप इतिहास पढ़िए।

स्वामी प्रसाद मौर्य यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने कहा कि एकलव्य के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उनको भी शिक्षा से वंचित किया गया, लेकिन जब वो महान धनुर्धर साबित हो गए तो उनका भी छल करके अंगूठा काट लिया गया और इस दौरान मौर्य ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि आज भी रामराज की दुहाई देकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ों का आरक्षण काटा जाता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया रामराज का अर्थ-

सपा नेता ने रामराज का अर्थ अपने शब्दों में बताया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजराज का मतलब है कि मनमाना, लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करना, संविधान की हत्या करना। साथ ही साथ पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों का हक छीनना।

मौर्य ने रामराज को लेकर विवादित ट्वीट भी किया। रामराज को आरक्षण से जोड़ते हुए उन्होंने लिखा, ‘ रामराज एक धोखा है। रामराज हटाओ, आरक्षण बचाओ। 

Related Posts

1 of 786