राज्य

Sikkim flood: LAC पर जारी ऑपरेशन कितना प्रभावित 

 

डेस्क। Sikkim flood: सिक्किम में अचानक से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 55 बताई जा रही। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शनिवार शाम तक 26 शव बरामद किए गए थे जबकि बंगाल में शुक्रवार तक नदियों से 27 शव निकाले जा चुके थे। इसके एक दिन बाद दो और शव बरामद किए गए।

पहला आपदा राहत कर्मी कई दिनों की ट्रैकिंग के बाद शुक्रवार देर रात मंगन जिले के चुंगथांग गांव में पहुंचा था। SDRF कर्मियों की पहली टीम शुक्रवार रात चुंगथांग पहुंचने में कामयाब रही तो वहीं दूसरी टीम शनिवार सुबह पहुंची।

Apple MacBook Air M2 भारी डिस्काउंट पर पेश 

एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने ये कहा है कि शहर का लगभग 80% हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हो गया है और अधिकांश घर, दुकानें और कार्यालय कई फीट मलबे के नीचे भी दबे हुए हैं। दूसरी ओर रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह बोला कि सिक्किम में बाढ़ ने राज्य के अंदरूनी इलाकों को प्रभावित किया है, पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर ऑपरेशन अभी भी स्थिर हैं।

Sikkim flood

मंत्रालय ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है कि सीमा प्रबंधन के लिए जिम्मेदार संरचनाएं उच्च स्तर की तैयारी लगातार बनाए हुए हैं और सभी जरूरी सामानों का स्टॉक भी जमा कर रही हैं।

एक बयान में कहा गया था कि, “भारतीय सेना सभी एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के साथ अपने निरंतर खोज और बचाव अभियान को जारी रखे हुए है।

Related Posts

1 of 786