राज्य

शाहबाद इतने दिनों से कर रहा था साक्षी को मारने की प्लानिंग

डेस्क। शाहबाद हत्या कांड की हर तरफ चर्चा हो रही है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर हैरानी भी जता रहे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है वहीं घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस ने साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया और वह एसी और फ्रिज रिपेयरिंग का काम करता है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है। उसका कहना है कि उसे साक्षी को मारने का कोई पछतावा नहीं है। वह उसे कई दिनों से नजरअंदाज कर रही थी फिलहाल पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद नहीं हुआ।

आरोपी का ये कहना है कि उसने 15 दिन पहले हरिद्वार से चाकू खरीदा था। साक्षी को मारने के बाद वह रिठाला मेट्रो स्टेशन गया और वहीं पर उसने चाकू फेंक दिया। इसके बाद वह अपनी मौसी के घर गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

तीन दिन पहले से कर रहा था प्लानिंग

इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि ऐसा नहीं है कि साहिल को अचानक गुस्सा आया और उसने साक्षी को मार दिया पर साहिल ने साक्षी को मारने के लिए तीन दिन पहले ही योजना बनाई थी। घटना के बाद एक औऱ सीसीटीवी फुटेज सामने भी आया है जिसमें देखा जा सकता है कि साहिल पहले से ही गली में साक्षी का इंतजार कर रहा था।
साक्षी उस रात एक दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने वाली थी पर वह जैसे ही पब्लिक टॉयलेट से बाहर आई साहिल ने उसे अपना शिकार बना लिया।

Related Posts

1 of 786