राज्य

भगवा जलेगा, फ्री कश्मीर नारो के बाद JNU में जांच तेज

 

डेस्क। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस बार विश्वविद्यालय के अंदर दीवारों पर लिखे नारे चर्चा में आए। वहीं इन नारों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस भी छिड़ गई है जहां ‘भगवा जलेगा” और ‘फ्री कश्मीर’ लिखा हुआ है।

 इन दीवारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के साथ एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हुई हैं और इस मुद्दे पर अभी तक यूनिवर्सिटी की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।

किसने लिखे ये नारे?

जेएनयू इस तरह के विवादों में पहले भी कई बार घिरता रहा है। इस बार यह मामला सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट्स के बाद काफी बढ़ गाय है, जहां लिखा भगवा, कश्मीर, और हिन्दुत्व से जुड़े नारे दीवारों पर पौते गए हैं। इन नारों में लिखा है कि, “भगवा जलेगा, फ्री कश्मीर आदि। इन नारों को देखकर छात्रों ने सोशल मीडिया पर प्रातिक्रिया देना भी शुरू किया है। एबीवीपी ने जेएनयू प्रशासन से मांग करी है कि वह जल्द इसपर कार्रवाई करे।

Google Pixel 8 Series: लीक हुईं स्पेसिफिकेशन

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

जेएनयू परिसर के अंदर दीवारों पर ब्राह्मण, बनिया विरोधी नारे कई बार लिखे गए थे। जेएनयू की दीवारों पर “ब्राह्मण कैंपस छोड़ो,” “वहां खून होगा,” “ब्राह्मण भरत छोड़ो,” और “ब्राह्मणों-बनिया, हम आपके लिए ही आ रहे हैं! हम बदला लेंगे।” जैसे नारे लिखे गए थे। जिसके बाद इसका काफी विरोध भी हुआ था।

Related Posts

1 of 786