डेस्क। Sachin Tendulkar 50th Birthday: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन 24 अप्रैल को मनाया जाता है। इस बार ये मौका उनके लिए और भी ज्यादा खास है क्योंकि ये उनका 50वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ गोवा भी पहुंच गए हैं। उनके साथ पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर भी एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
फैंस ने सारा के साथ ली थी तस्वीरें
भारी सेक्यूरटी से घिरे सचिन तेंदुलकर एयरपोर्ट पर बड़ी तेज रफ्तार में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अंजलि तेंदुलकर भी फैंस की भीड़ से बचते हुए दिखाई दी थी। इस बीच फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा जब उन्हें सारा तेंदुलकर भी नजर आई हैं।
ऑरेंज रंग की ड्रेस में सारा काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। वो भी मां के पीछे जाना चाह रही थी, इस बीच एक फैन ने उन्हें रोका और साथ में सेल्फी भी खिंचाई। सारा ने तस्वीर लेने के बाद फैन को शुक्रिया बोला और वहां से निकल गईं।
सारा तो पिता के साथ गोवा चली गईं लेकिन अर्जुन तेंदुलकर परिवार के साथ दिखाई ही नहीं दिए। अर्जुन इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन मैच भी खेले हैं। टीम को अपना अगला मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। और ऐसे में ये तय नहीं है कि अर्जुन पिता के जन्मदिन पर उनके साथ होंगे भी या नहीं।
सचिन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और वो टीम के मेंटॉर भी हैं। सारा तेंदुलकर भी अकसर भाई अर्जुन को चीयर करने स्टेडियम में पहुंचती है औरअर्जुन के डेब्यू के समय सचिन ने भावुक संदेश भी लिखा था। उन्होंने बोला था कि ये अर्जुन के करियर का बड़ा कदम है। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ये बताया था कि बेटे के डेब्यू पर सचिन की आंखों में आंसू थे।