देश - विदेश

Weather News Update: सियासत के साथ बढ़ा गर्मी का तापमान 

 

 

Desk। Weather news update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी करी है। पूर्व और मध्य क्षेत्र में तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहने वाली है। दिल्ली, हरियामा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ में भले ही शुक्रवार को सबसे अधिक 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हो पर शनिवार सुबह से ही बाहर निकलने पर ऐसा लगा जैसे पूरा शरीर झुलस सा गया हो।

मौसम विभाग ने प्रचंड गर्मी और लू से भरे दिनों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए बोला है कि अभी और पांच दिन राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं खासकर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व यूपी में गर्मी ज्यादा सताएगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बीते दिन अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी करी है। पूर्व और मध्य क्षेत्र में तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहनी की चेतावनी है। दिल्ली, हरियामा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं साथ ही नवजात बच्चों, बुजुर्गों और पुराने रोग के मरीजों पर विशेष नजर रखने की सलाह भी दी गई है।

Swati Maliwal Assault Case Live News in Hindi : आज भाजपा आवास की ओर कूंच करेंगे केजरीवाल 

यूपी, बिहार व पश्चिम राजस्थान में दो-तीन दिनों तक रात में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी भी दी गई है।

20 जगह पारा हुआ 45 के पार

दिल्ली में दूसरे दिन भी भीषण गर्मी पड़ी और औसत अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा है। आईएमडी ने ये बताया कि दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब,. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 20 जगहों पर पारा 45 डिग्री से अधिक दर्ज करा गया है। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर और पिलानी में पारा 46 डिग्री के पार हो गया है।

यूपी में आगरा रहा सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान आगरा में ताजमहल इलाका सबसे गर्म रहा है। आईएमडी के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

 UGC NET June 2024: आवेदन करने का आखरी मौका, जानिए लास्ट डेट 

उत्तर पश्चिम भारत में लोग लू से झुलस रहे हैं तो दक्षिण भारत में लोग बारिश से काफी परेशान हैं। आईएमडी ने केरल के कई जिलों में अगले दो दिन यानी 19 और 20 मई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पथनमथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी करा गया है।

Related Posts

1 of 664