डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और अपनी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज और बयानों के कारण भी सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।
इसी कड़ी में बीते दिनों कंगना ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर जमकर आलोचना की थी। वहीं अब उन्होंने नए पोस्ट में रणबीर कपूर को दुर्योधन तो करण जौहर को शकुनि बोला है। साथ ही कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ सभी फर्जी ब्लाइंड आइटम के पीछे रणबीर और करण जौहर का हाथ भी बताया है।
इसके अलावा एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन का जिक्र करते हुए यह भी बोला है कि उनकी और ऋतिक की लड़ाई में इन्ही लोगों का हाथ था। एक्ट्रेस ने करण और रणबीर कपूर पर उनके खिलाफ हर तरह की गंदी अफवाहें फैलाने का आरोप भी लगाया।