राज्य

नेहरू मेमोरियल संग्रहालय के नाम बदलने को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

 

डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए शुक्रवार को एक गैजेट नॉटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। 14 अगस्त 2023 को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी कर दिया गया था।

गौरतलब है कि जून 2023 में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय सोसाइटी की बैठक हुई थी और जिसमें नाम बदलने के प्रस्ताव पर मुहर भी लगी थी। इसके बाद 14 अगस्त को नाम बदलने को अमली जामा पहनाया गया और अब राष्ट्रपति ने इस पर फाइलन मुहर लगा दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुहर लगने के बाद अब आधिकारिक तौर पर नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी कर दिया गया है।

16 जून को 2023 को इसका नाम बदलने को लेकर फैसला लिया गया था पर इस फैसले का काफी विरोध हुआ। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध करते नजर आए और केंद्र सरकार के नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) का नाम बदलने के फैसले पर कांग्रेस ने खूब आलोचना भी की थी।

Related Posts

1 of 786