राज्य

पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत को दिखाईं हरी झंडी 

 

डेस्क। Northeast First Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (29 मई) नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। यह ट्रेन गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली है।

 इस दौरान पीएम मोदी ने ये भी कहा है कि, ‘आज असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम हो रहे हैं जिसमे नॉर्थ ईस्ट को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत मिल रही है। दूसरा ये पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली तीसरी वंदे भारत है और असम और मेघालय के लगभग 425 किमी ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम भी पूरा किया जा चुका है।’

9 साल में की यें उपलब्धियां हासिल 

प्रधानमंत्री ने बोला है, ‘बीते 9 साल, भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के रहे हैं और नए भारत के निर्माण के रहे हैं। कल ही देश को आज़ाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है वहीं ये भारत के हज़ारों वर्ष पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली भी संसद है।’

देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन

यह देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन है। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल आठ कोच होते हैं। इनमें सात AC चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है और कुल 530 सीटें हैं। वंदे भारत को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा बनाया जाता है।

Related Posts

1 of 786