राज्य

लोगों ने अटल सेतु को बनाया पिकनिक स्पॉट 

 

 

डेस्क। आपको बता दें कुछ ही दिन पहले नवी मुंबई में देश के सबसे बड़े सी ब्रिज का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया गया। अब इस ब्रिज की तस्वीरें और फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें लोग ट्रैफिक रूल्स तोड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों को काफी खतरनाक बता रहे हैं।

यहां तक कि एक वीडियो में ये तक दिखाई दे रहा है कि लोग समुद्र की फोटो खींचने के लिए ब्रिज के किनारे लगी हुई रेलिंग्स तक पर चढ़ जा रहे हैं। करीब 22 किमी लंबा यह ब्रिज देश का सबसे बड़ा सी ब्रिज है।

 

लोग कर रहे हैं ऐसी टिप्पणी

पाकिस्तानी सेना के जवानों पर आतंकवादियों का हमला 

सोशल मीडिया पर लोग वायरल हो रहे वीडियोज और फोटोज पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वहीं इस वीडियो को एक कार के अंदर से लिया गया है। यूजर ने ये लिखा है कि अटल सेतु पर पिकनिक चल रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सी ब्रिज के किनारे बहुत सी गाड़ियां पार्क की गई हैं। कुछ लोग तो ब्रिज के साइड में लगी रेलिंग्स पर भी चढ़े हुए नजर आ रहे हैं।

इस भी वायरल हो रही वीडियोज और तस्वीरों पर लोग हैरानी भरी टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि उद्घाटन को अभी एक ही दिन बीता है। लोग इसे टूरिस्ट स्पॉट या पिकनिक स्पॉट की तरह भी ट्रीट कर रहे हैं।

Makar Sankranti 2024: आज के दिन क्या करने से होती है शुभ फल की प्राप्ति 

एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस पुल पर रुकना तक मना है। इसके बावजूद लोग ऐसा करने से नहीं चूक रहे। एक यूजर ने लिखा कि पैसे से आप महंगी कारें, कपड़े, तेल और तमाम चीजें खरीद सकते हैं पर कॉमन सेंस कहां से लाएंगे।

एक अन्य ने बताया कि ऐसे लोगों के लिए तो जेल ही सही जगह है।

Related Posts

1 of 786